April 6, 2026

लहरपुर हत्याकांड के आरोपीयों की बिगड़ी हालत, जेल गेट पर हुए बेहोश

Read Time:2 Minute, 45 Second

Reporting by वी के रस्तोगी सीतापुर

लहरपुर में विगत दिनों में हुए मारपीट में बीच-बचाव करने वाले मृतक की हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालयभेजा था, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया था,जिसमें से आरोपितों की गिरफ्तारी की गई थी, उनमें से एक की हालत ज्यादा बिगड़ जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहरपुर तहसील के बागवानी टोला मोहल्ला में विगत 25 नवंबर को जीजा एवं साले के बीच भयंकर मारपीट हो गई थी और इस मारपीट को शांत कराने के उद्देश्य से एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम माशूक अली बताया जाता था उसकी मृत्यु हो गई थी इस मामले में लहरपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लहरपुर के ही निवासी मोहल्ला कटरा के आफताब और लखीमपुर खीरी के निवासी वारिस को गिरफ्तार करके शनिवार को कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट में पेश करने के उपरांत जब आरोपियों को लेकर पुलिस जेल जा रही थी और जेल गेट के पास गाड़ी से जैसे ही आरोपियों को उतारा गया तो सगे भाइयों की अचानक हालात बिगड़ गई, दोनों लोग जमीन पर गिर पड़े और गिर के तड़पने लगे यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए और वह घबरा गये, फिर पुलिसकर्मियों ने तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए एक व्यक्ति जिसकी ज्यादा हालत बिगड़ी थी उसे लेकर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और दूसरे अभियुक्त को जेल परिसर में ही अस्पताल में भर्ती कराया ,बताया जाता है कि आसिफ का इलाज जेल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि अभियुक्तों का जब चेकअप किया गया तो उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और वह हाइपरटेंशन में भी थे ,संभवत इसी वजह से उन्हें यह दिक्कत हुई ,शुरुआत में उनकी हालत सुधार नहीं हो रहा था परंतु जल्द ही उनकी हालत में सुधार हो गया और अब वह सकुशल हैं।पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है ।

Previous post पेपर लीक होने से लाखो अभ्यार्थियों के चहेरे पर मायूसी
Next post युवक की संदेहास्पद मौत पुलिस छानबीन में जुटी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial