April 6, 2026

आग लगने से 50 बीघा गन्ना जलकर राख

Read Time:1 Minute, 39 Second

Reporting by अंकित सिंह तोमर

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र अन्तर्गत काकोरी गांव के पास अज्ञात कारणों के चलते गन्ने के खेत मे आग लग गयी।जिससे लगभग 50 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया।जानकारी मिलते ही किसान खेत पर पहुँच गए,ग्रामीणों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी।मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड में किसानो की मदद से आग पर काबू पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गाँव के उत्तर करीब 12 बजे के आसपास अज्ञात ब्यकित ने गन्ने के खेत मे बीड़ी जलाकर फेक दी जिसके चलते 1 दर्जन से अधिक किसानों का खेत आग की चपेट में आ गया।जिसके चलते सतरोहन पुत्र मैकू का 5 बीघा,रघुवीर का 2 बीघा,लोटन का 5 बीघा,अनन्त का 2 बीघा,महेन्द्र सिंह का 2 बीघा,संतोष का 10 बीघा,विजय का 5 बीघा,सरोज का 2 बीघा,पप्पू सिंह का 10 बीघा,प्रकाश का 3 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया।जानकारी मिलते ही किसान अपने खेत पर पहुँच गये और आनन फानन में फ़ायर बिग्रेड को सूचना दी।मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

Previous post सार्वजनिक कार्यक्रमो व रेस्टोरेंट में मदिरापान अवैध- डिएम
Next post चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पहले भी हो चुका है हेलीकॉप्टर क्रैश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial