बिहार के सीतामढ़ी में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में एक के बाद एक 15 ब्लास्ट ।
बिहार के सीतामढ़ी में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर धर्मकांटा के पास गुरुवार को ट्रक में लदे सिलेंडर में ब्लास्ट होने शुरू हो गए। एक-एक कर 15 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए ।जिसके कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई ।वहीं पास में खड़े खाली गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भी ब्लास्ट से आग लग गई। ट्रक भी पूरा धू-धू कर जल गया , आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि सुबह सिलेंडर विस्फोट की घटना हुई है। मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वही मौके से धर्मकांटा के संचालक और ट्रक चालक फरार हैं। जानकारी के अनुसार धर्मकांटा पर गैस रिफिलिंग का भी काम किया जाता है। बगल में वेल्डिंग का भी काम होता है। लोगों ने आशंका जताई है कि इसी कारण से आग लगी हो सकती है ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
