April 29, 2026

कुरसेला में पुलिस ने 26 लीटर देसी शराब बरामद कर दो दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Read Time:3 Minute, 23 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कुल 26 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान नंदकिशोर मंडल, निवासी मलिनिया तथा गोविंद मंडल, निवासी कुरसेला बस्ती, थाना कुरसेला, जिला कटिहार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि बल्थी महेशपुर चौक के रास्ते एक तस्कर बाइक से शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम महेशपुर चौक पहुंची और वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा।बताया जाता है कि बाइक सवार बल्थी होते हुए देवीपुर की ओर तेजी से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। हालांकि पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने अपने पास रखा झोला रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने झोले को जब्त कर तलाशी ली, जिसमें कुल 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई।इसके बाद मंगलवार दोपहर पुलिस को दूसरी गुप्त सूचना मिली कि एक नाश्ते की दुकान पर शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से 11 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से नंदकिशोर मंडल और गोविंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।कुरसेला थाना पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगेगा।

Previous post अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next post हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial