April 9, 2026

पूर्णिया में जमीन कारोबारी हत्याकांड मामले में 2 महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 45 Second

पूर्णिया के गुलाबबाग निवासी जमीन कारोबारी संपत पासवान हत्याकांड में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के निर्देश पर गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर हत्या में शामिल मुख्य आरोपी महिला आशा देवी को गिरफ्तार किया तथा उनके निशानदेही पर इस हत्याकांड में शामिल उनकी बेटी एवं एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया वहीं उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और एक शराब की खाली बोतल भी बरामद की गई है ज्ञात हो कि 1 सप्ताह पहले जमीन कारोबारी संपत पासवान लापता था और उसके बेटे ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था जिसका गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के सरना चौक के समीप एक मकान के कमरे से बेड के नीचे गड्ढे में दफनाया हुआ संपत पासवान का सड़ा गला अवस्था में लाश मिला था। पुलिस इसे अवैध संबंध और जमीन लेनदेन के मामले में हत्या की संभावना बताई है ।

Previous post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी के जयनगर में 750 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास ।
Next post हवाओं ने बढ़ाई ठंड, चार दिन रहेगी बदली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial