April 4, 2026

नेकी के रथ द्वारा यथा उचित युवा विकास समिति द्वारा की जाएगी मदत

Read Time:1 Minute, 25 Second



बृन्दावन सोनकर । एन एस वर्मा


फतेहपुर।युवा विकास के समिति ने बाढ़ ग्रसित इलाकों में शिवराजपुर के लालखेङा मे जाकर दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों को सामग्री व कपङे वितरण किया । समिति अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा सभी लोगो को स्वेच्छा से सहयोग करना चाहिए ताकी आपदा के समय गरीबो का त्यौहार हो सके । नेकी_का_रथ मुहिम में काफी लोगों ने साथ दिया और आगे भी देते रहेंगे त्योहारों को देखते हुए युवा विकास समिति द्वारा जन जागरण का प्रोग्राम चलता रहेगा जिसमें सहयोगी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा निस्वार्थ भावना से इस में जुड़े हुए हर लोग काम कर रहे हैं ताकि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके। इस मौके पर संजय दत्त द्विवेदी संगठन प्रमुख , अफताब आलम नगर अध्यक्ष , प्रकाश तिवारी जिला महासचिव , अमन दीक्षित नगर उपाध्यक्ष , सुशील , मंगल , मुकेश, विकास , आलोक , रूपम मिश्रा उपस्थित रहे।

Previous post बाढ़ का पानी गांवो में घुस जाने से बाढ़ पीड़ितों को बड़ी दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना
Next post बाढ़ के पानी के कारण कटा मार्ग व यातायात हुआ प्रभावित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial