April 9, 2026

इंदौर में ड्रग सप्लाई करने पहुंची एयर होस्टेस गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 4 Second

इंदौर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने मुंबई की एक युवती को 10 लाख की कीमत जितना एक सौ ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है । 31 दिसंबर की पार्टी के लिए तस्करों को डिलीवरी देने के लिए आई थी। युवती ने बच्चों के डायपर में ड्रक्स छुपा कर लाती थी। पुलिस को इसके बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी । पुलिस ने संदिग्ध पर नजर रखी तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने कस्टमर बनकर तस्करों से संपर्क किया और युवती को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को युवती के पास से नेपाल और बहरीन की मुद्राएं मिली है । पूछताछ के दौरान युवती ने मुंबई और इंदौर के कई तस्करों के नाम स्वीकार किए हैं ।

Previous post उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में फ्री राशन मिलना ही रामराज ।
Next post फतेहपुर कांग्रेस जिला मुख्यालय से जारी किया गया महिलाओं के लिए घोषणापत्र “शक्ति विधान”
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial