April 9, 2026

डीएमसीएच दरभंगा का हॉस्टल बना शराब का गोदाम 100 कार्टून से अधिक शराब बरामद पुलिस ने किया जब्त ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

पिछले दो दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने गए थे उसी मेडिकल कॉलेज का एक हॉस्टल शराब का गोदाम बना हुआ था। रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां से 100 कार्टून से अधिक शराब बरामद किए। इससे साफ पता चलता है कि शराब बंदी कानून का कोई खास असर लोगों के ऊपर नहीं है खास कर के सप्लायर, डीलर कारोबारी हौसला अब तक नहीं टुटा है। आए दिन कहीं न कहीं से शराब की बड़ी खेर पुलिस जब्त कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि मैस के अंदर से एक कार्टून उतार कर रखते हुए अंदर से तथा पिंकअप वैन से शराब का कुल 100 कार्टून शराब बरामद की गई है।मामले में जांच पड़ताल चल रही है। मेस संचालक समेत हॉस्टल के छात्रों पर भी कारवाई हो सकती है ।

Previous post पत्रकार प्रेस परिषद कानपुर द्वारा समाजसेवियों का किया सम्मान
Next post कोडरमा में जाली नोटों का कारोबार, बिहार से जुड़ा है तार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial