April 9, 2026

कोडरमा में जाली नोटों का कारोबार, बिहार से जुड़ा है तार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 11 Second

कोडरमा पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों के पास से 30 हजार 800 रुपए के अलग-अलग जाली नोट, दो एटीएम, कार्ड चार आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, 3 मोबाइल, बाइक (जेएच-11 एसी 7308) और हौंडा स्कूटी (जेएच 01जेएच 0943) बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में बबीता खलको उम्र 32 पति संजय गोप निवासी सुखदेव नगर रांची, रानी खलको उम्र 32 पति उदय कुमार निवासी पंडरा रांची, उदय कुमार उम्र 35 निवासी गिरिडीह, शामिल हैं आरोपियों में उदय और रानी आपस में पति-पत्नी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविवार को डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जाली नोट के धंधे के तार गिरिडीह के अलावा बिहार के गया समेत अन्य जिलों से जुड़े हुए हैं । आरोपियों से हुई पूछताछ एवं अनुसंधान में अब तक यह बात सामने आई है कि बबीता कल को इस गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं जबकि अन्य 10% कमीशन पर नोट बाजार में बदलने का काम करते थे। पिछले दिनों जयनगर के पोठिया बागी में आदित्य वर्मा के सीएसपी में 11500 रूपए जाली नोट देकर बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था। मामले में पहले बबीता को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रानी के पास से 10000 के जाली नोट बरामद हुए हैं। जबकि इन से हुई पूछताछ के बाद उदय की गिरफ्तारी हुई ।

Previous post डीएमसीएच दरभंगा का हॉस्टल बना शराब का गोदाम 100 कार्टून से अधिक शराब बरामद पुलिस ने किया जब्त ।
Next post पटना सिटी में घर से मिली किन्नर की खून से सनी लाश पुलिस जांच में जुटी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial