जन-मानस में विधिक जागरूकता की कमी के निवारण में विद्यार्थियों की भूमिका पर विधिक जागरूकता शिविर
आशीष कुमार
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में जन-मानस में विधिक जागरूकता की कमी के निवारण में विद्यार्थियों की भूमिका पर रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया एवं दक्षिण बिहार केंद्रिय विश्वविद्यालय के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में इसका आयोजन किया जाएगा। ज़िला जज श्री जितेंद्र कुमार ने बैठक कर सभी बिंदुओ की समीक्षाकर सभी सदस्यों से विमर्श किया । इस बैठक में विधिक सेवा प्राधिकार क़े सचिव श्रीमती अंजु सिंह, अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री बीरेन्द्र कुमार मिश्रा समेत अनेक न्यायिक अधिकारी शामिल थे। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय क़े इस आयोजन के लिए गठित मीडिया-समिति के द्वारा दी गई। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में J.A.D 2, पटना उच्च न्यायालय -सह- कार्यकारी अध्यक्ष बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार न्यायमूर्ति माननीय श्री अश्वनी कुमार सिंह और श्री राजीव रंजन सदस्य बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार शामिल होंगे।
More Stories
तिनकौड़िया विद्यालय में अगलगी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार के तहत अगलगी से...
मनिहारी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित
देश के विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग। मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड सभागार में शनिवार,...
मनिहारी कौशल विकास केंद्र में प्रमाणपत्र वितरण, प्रशिक्षित युवाओं में उत्साह
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को केंद्र समन्वयक नीरज कुमार द्वारा नवम्बर 2025 बैच...
कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब...
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
