June 16, 2026

कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार मंडल, पिता महेंद्र मंडल, निवासी मेहर टोला, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार तथा परितोष पासवान, पिता गणेश पासवान, निवासी श्रीकामत चोचला, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि “सूचना मिली थी कि टोटो से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। इनके पास से 55 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। टोटो को भी जप्त कर लिया गया है। वही दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है।

Previous post समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
Next post मनिहारी कौशल विकास केंद्र में प्रमाणपत्र वितरण, प्रशिक्षित युवाओं में उत्साह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial