April 30, 2026

बुन्देलखण्ड राज्य बनाकर प्रधानमंत्री मोदी जी अटल जी को दें सच्ची , श्रद्धांजली – प्रवीण पाण्डेय केन्द्रीय अध्यक्ष

Read Time:3 Minute, 7 Second

Reporting by सुशील कुमार

नववर्ष 2022 के आगाज पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने कामतानाथ स्वामी की परिक्रमा कर आशीर्वाद में राज्य बुंदेलखंड मांगा

प्रधानमंत्री मोदी को नववर्ष 2022 की शुभकामना पत्र खून से लिख , राज्य बुंदेलखंड की मांग की

चित्रकूट में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए रिकार्ड 26वीं बार पी एम मोदी को खून से पत्र लिखा

चित्रकूट:

नववर्ष 2022 के अवसर पर आज बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों द्वारा कामतानाथ स्वामी की परिक्रमा जय जय कामतानाथ जय जय बुंदेलखंड के जयकारों के साथ की गईl बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवकों ने भगवान कामतानाथ से आशीर्वाद में बुंदेलखंड राज्य मांगा l
बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में परिक्रमा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 26वी बार खून से पत्र लिखा गया l बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने पत्र में लिखा की नव वर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी जी उपहार में बुंदेलखंड राज्य देकर बुंदेली अस्मिता की रक्षा करें l हमीरपुर के पुष्पेंद्र सैनी ने पत्र में लिखा कि मोदी जी , बुंदेलखंड को उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के बंधन से मुक्ति कब मिलेगी ? मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने लिखा मोदी जी अटल जी ने तीन राज्य बनाए, आप बुंदेलखंड राज्य बनाए lमंडल उपाध्यक्ष सूर्यभान लोधी ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी जल्दी ही बुंदेलखंड की जनता को अलग राज्य का तोहफा दें । कपिल कुमार ने लिखा हम बुंदेलखंड के लोगों की जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए मोदी जी शीघ्र बुंदेलखंड राज्य स्थापित करें l
शुभम सिंह ने लिखा बुंदेली संस्कृति की रक्षा के लिए मोदी जी बुंदेलखंड राज्य बनाएं l खून से पत्र लिखने वालों में मुख्य रूप से अजय गुप्ता,पारश कुमार ,दीपक गुप्ता ,आशीष ,छोटू,शक्ति सामन्त,अमित वर्मा,पोंटी ,अनुपम आदि स्वयंसेवक रहे ।

Previous post अफेयर का विरोध करने वाले महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या ।
Next post बुंदेलखंड का भूगोल बिगाड़ने वालों की बुद्धि-शुद्धि हेतु किया हवन – जीवनदायनी नदियां नही बचेंगी तो जीवन कैसा बचेगा प्रवीण पाण्डेय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial