April 30, 2026

बेगुसराय में इंटर के छात्र को बुरी तरह से पीटा, गला दबाकर हत्या ।

Read Time:1 Minute, 23 Second

बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी थाना में नींगा मिर्जापुर चांद गांव में एक इंटरमीडिएट के छात्र की बेखौफ अपराधियों ने हत्या कर दी है । इसके बाद उसके शव को बांस के बागान में टांग दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह टहलने गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में हत्या के बात सामने आ रही है, कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृत छात्र की पहचान मिर्जापुर चांद वार्ड नंबर 16 निवासी गणेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार पासवान के रूप में हुई है । ग्रामीणों में दबि जुवान में चर्चा है कि युवक को अपराधियों ने पहले बेरहमी से पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश को लटका दिया ।

Previous post युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या पंखे से लटका मिला शव ।
Next post एस सोमनाथ होंगे ISRO के नए चैयरमेन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial