May 1, 2026

73 वे गणतंत्र दिवस समारोह पर सभी विभागों में धुमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस झण्डे को दिया सलामी

Read Time:2 Minute, 0 Second

बारसोई प्रखंड के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय एवं राजनीतिक कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।जिसमें प्रमुख रुप से सरकारी संस्था, थाना, बैंक, स्कूल, आंगनबाड़ी, ब्लॉक, अनुमंडल कार्यालय, राजनीतिक दलों के कार्यालय आदि शामिल है ।बिदित हो कि भारतीय संविधान को सम्मान देने के लिए 26 जनवरी को हर वर्ष गणतंत्र दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए बहुत मायने रखते हैं जिसे पुरे भारत में हर्ष उल्लास के साथ सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों द्वारा मनाया जाते हैं । भारत एक महान देश है और सिर्फ भारत में ही विविधता में ही एकता देखने को मिलता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अस्तित्व में आया था और इसी दिन भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना था। इसके सम्मान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बारसोई अनुमंडल प्रशासन की ओर से सद्भावना मैदान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। अनुमंडल मुख्यालय प्रांगण में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम। प्रखंड संसाधन केंद्र बारसोई घाट में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद । राजस्व कार्यालय सुल्तानपुर में सिखों अमर कुमार राय । बारसोई थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने झण्डा फहराया ।

Previous post अररिया के मो मेजर को सजा-ए-मौत, स्पेशल पोस्को कोर्ट ने पाया नाबालिग से दुराचार का दोषी ।
Next post आजादी के बाद अब तक जिला बाराबंकी की विधानसभा सीट सर्वे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial