April 5, 2026

रक्तदान महादान पत्रकार ने खुन देकर कायम की मानवता का मिसाल

Read Time:1 Minute, 26 Second

रक्तदान करके समाज को दिया एक नया संदेश Public News 24 के बाराबंकी पत्रकार हिमांशु शुक्ला द्वारा 28 जनवरी 2022 को एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी और उसे ब्लड नहीं मिल पा रहा था l पिडित को परेशानी को देखते हुए पत्रकार हिमांशु शुक्ला भावुक हो गए और रक्त देकर जरूरतमंद महिला को सहयोग किया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोपहर 12:00 बजे रक्त की आपूर्ति हेतु सूचना दी कम समय में ब्लड की व्यवस्था ना हो पाने के कारण पत्रकार ने खुद शाम 4:00 बजे लखनऊ केजीएमयू पहुंच कर निस्वार्थ भाव से अपना बी पॉजिटिव 1 यूनिट रक्तदान किया। पत्रकार ने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से अपिल किया कि यदि इस तरह का कोई जरूरतमंद दिखे तो उसे हर तरह से सहयोग करना चाहिए l लखनऊ निवासी अंकित कुमार जो कि उनके पति हैं बताते हैं कि मैंने सुबह से कई लोगों को फोन किया लेकिन किसी ने मदद नहीं किया पर आपके सहयोग के लिए आजिवन आभारी रहूंगा।

Previous post जीवन संरक्षक सेवा संस्थान द्वारा कोविड-19 टीकाकरण कैंप
Next post टिकट ना मिलने की वजह से भाजपा में शामिल मनीष रावत पहले बसपा फिर सपा अब भाजपा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial