टिकट ना मिलने की वजह से भाजपा में शामिल मनीष रावत पहले बसपा फिर सपा अब भाजपा
Reporting by:- हिमांशु शुक्ला
सीतापुर सिधौली सिधौली विधानसभा से पूर्व विधायक मनीष रावत के दिल के अरमा आंसुओं में बह गए. समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद जनता के बीच में जाकर पूर्व विधायक फूट-फूटकर रोए. इतना ही नहीं उन्होंने सपा पर गंभीर आरोप लगाए. मनीष रावत बोले कि आखिरकार पैसा जीत ही गया और सिधौली की जनता की मेहनत हार गई. बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए नेता को मिला टिकट दरअसल सपा ने हाथी का साथ छोड़कर साइकिल पर सवारी करने वाले डॉक्टर हरगोविंद भार्गव को सिधौली विधानसभा से सपा का प्रत्याशी बनाया है. हरगोविंद भार्गव को टिकट मिलने पर पूर्व विधायक का दर्द छलक पड़ा. जनता भी उनके कंधे से कंधा मिलाती दिखाई दी.अब सिधौली विधानसभा के पूर्व विधायक मनीष रावत हजारों कार्यकर्ताओं संघ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की ठानी और आज वे भाजपा में शामिल हुए ।यूपी चुनाव एक नजर में इस बार यूपी में 7 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी, दूसरे चरण की 14 फरवरी, तीसरे चरण की 20 फरवरी, चौथे चरण की 23 फरवरी, पांचवे चरण की 27 फरवरी, छठे चरण की 3 मार्च और सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी. वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
