April 4, 2026

एक्सला में 1 करोड़ 62 लाख लागत से बनने वाले एक सड़क का बिधायक ने किया शिलान्यास

Read Time:1 Minute, 14 Second
Ad by Admin

बारसोई प्रखंड के एक्सला में लगभग 1 करोड़ 62 लाख रुपए लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित मुख्यमंत्री सड़कों का शिलान्यास बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने किया । बिदित हो कि यह सड़क हरानु दास से पेड रोड तक बनेगा जिसका लंबाई 2475 मीटर है। इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिधायक ने कहा कि पुरे बलरामपुर बिधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तथा कई योजनाएं आगामी दिनों में बनकर तैयार हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सोनु यादव, शिव कुमार यादव, मो कादिर, चौदीं मुुखिया राजु दत्ता, उप मुखिया मेघनाथ कुमार, विशाल यादव, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post शिक्षकों ने आदेश की प्रति जला कर किया विरोध
Next post टायर बदल रहे ट्रेक्टर को ओटो ने मारी ठोकर एक का मौत सात घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial