April 29, 2026

बिहार के जमुई में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड रेलकर्मी पर किया हमला

Read Time:1 Minute, 28 Second

बिहार के जमुई जिले के झाझा इलाके में रिटायर्ड रेल करनी के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने बम से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। जख्मी शख्स की पहचान महेंद्र पासवान के रूप में हुई है। वह रेलवे से गार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लूट की नीयत से घर में बदमाश घुसे थे। पीड़ित के कथना अनुसार शनिवार देर रात तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधी लोहे के रड से घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर आए थे । शोरगुल सुनकर जैसे ही रिटायर्ड रेलकर्मी कमरे से निकले कि बदमाशों ने उन पर बम फेंक कर हमला कर दिया । हल्ला मचाने के बाद नकाबपोश बदमाश भागने में सफल रहे हैं उन्होंने बताया कि घर पर हम अपने बहू के साथ रहते हैं बेटा बाहर में जॉब करता है ।मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है तीनों बदमाश के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे । झाझा डीपीओ रविशंकर प्रसाद और थानाध्यक्ष राजेश शरण ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया तथा मामले में तफ्तीश शुरू कर दी ।

Previous post पड़ोसी युवक की प्रताड़ना से मुंगेर की छात्रा ने कर ली आत्महत्या
Next post पंचायत समिति की बैठक में छाई रही आंगनवाड़ी का मुद्दा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial