पुलिस अधीक्षक कटिहार ने बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक दिए निर्देश
बारसोई थाना प्रांगण में रविवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अनुमंडल बारसोई स्थित सभी ओपी प्रभारी एवं थाना अध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की । इस दौरान सभी चौकीदारों का परेड भी लिया गया । इस बैठक के उद्देश्य को बताते हुए एसपी ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव बारसोई प्रखंड क्षेत्र में होने हैं, साथ ही छठ महापर्व पर पुलिस प्रशासन के भागीदारी सहित सीमांचल क्षेत्र में हो रहे शराब तस्करी को रोकने, लंबित कांडों के डिस्पोजल सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई । इस दौरान एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिहार सरकार शराबबंदी कानून को लेकर काफी कठोर है तथा सीमांचल क्षेत्र में शराब तस्करी को लेकर काफी गंभीर है और लापरवाही बरतने वाले किसी भी पदाधिकारी अथवा कर्मी को नहीं बख्शा जाएंगे। उपस्थित एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, अंचल निरीक्षक अरूण कुमार बारसोई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष एवं प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शराब तस्करी को रोकने हेतु आवश्यक सभी कदम उठाया जाए । ताकि सीमांचल क्षेत्र में शराब के बढ़ते तस्करी एवं छोटे-मोटे घटनाओं पर अंकुश लगाए जा सके । इस अवसर पर एसआई अशोक दुबे, एएसआई दिनेश कुमार, अवधेश कुमार साह, बलरामपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, कचना ओपी प्रभारी जावेद अहमद, भोला कुमार चौकिदारो में फुलन राय, शंकर राय, गणेश राय, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
