ठनका से हुई मृतक के परिजनों से मिले सांसद, दीए चार लाख का चेक ।
बारसोई प्रखंड अंतर्गत आलेपुर गांव में 2 दिन पूर्व ठनका से मृत्यु हुए 46 वर्षीय नरेश शर्मा के परिजनों से मिलने शनिवार की दोपहर कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी पहुंचे। इस दौरान मृतक की पत्नी सावित्री देवी बेटा संतोष कुमार एवं उनके लड़कीयों से मिलकर सांत्वना देते हुए इस दुखद घड़ी में हर संभव मदद देने की बात कही । इस दौरान सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मिलने वाले ₹4 लाख रुपए का चेक मृतक के पत्नी को प्रदान किया गया। बता दें कि मृतक नरेश शर्मा गरिब परिवार से हैं और वो अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा एवं दो बेटी छोड़ गए हैं जो कि बिल्कुल असहाय महसूस कर रहे हैं । इस अवसर पर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, सीओ अमर कुमार राय, आरओ रानू कुमार, सुधानी ओपीअध्यक्ष विक्रम किशोर, पूर्व मुखिया मोहम्मद हबीब बजाज, जितेन शर्मा, मिलन दुबे, मिथलेश यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित ।
More Stories
तिनकौड़िया विद्यालय में अगलगी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार के तहत अगलगी से...
मनिहारी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित
देश के विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग। मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड सभागार में शनिवार,...
मनिहारी कौशल विकास केंद्र में प्रमाणपत्र वितरण, प्रशिक्षित युवाओं में उत्साह
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को केंद्र समन्वयक नीरज कुमार द्वारा नवम्बर 2025 बैच...
कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब...
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
