April 5, 2026

जीविका दीदीओ ने नौ सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 17 Second

गुरुवार को बारसोई के पीडब्ल्यूडी मैदान से जीविका दीदियों व कैडरों द्वारा एक रैली निकाली गई। यह रैली नपं के प्रमुख मार्गो से होकर अनुमंडल कार्यालय पहुंची। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी 9 सूत्रीय मांग को प्रदर्शन किया तथा एक मांगपत्र एसडीओ राजेश्वरी पांडेय को सौंपते हुए इसपर कार्यवाही करने का मांग किया। दिए गए मांगपत्र में जीविका दीदियों लिखा है कि अवैध तरीके से बर्खास्त किए गए तीनों कैडरों बी.के. शाहजान अली, एमबीके नगमा परवीन और सीएफ संजीदा परवीन की पुनः बहाल करनी होगी, सागर सी.एल.एफ आबादपुर में बैंक निकासी को अबिलंब चालू करो, महिला कैडरों से दुर्व्यवहार बंद करो, बी.पी.एम मजहर कासिम व ए.सी रुपेश कुमार को बर्खास्त करो, सभी जीविका कैडरों का न्यूनतम मानदेय ₹12000 मासिक करो, जीविका दीदियों के लॉक डॉउन अवधि का ब्याज माफ करो, महिला कैडरों को मातृत्व अवकाश का मानदेय देना होगा, कैडरों की बहाली निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हो, जीविका के सभी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को सभा बुलाने व संचालन करने के लिए भत्ता देना होगा आदि शामिल हैं। एसडीओ ने 9 सूत्रीय मांग पत्र को इस विषय में आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्च पदाधिकारी को अनुशंसा करते हुए पत्र अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जीविका के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मो मुजाफ, माले नेत्री जुही महबूबा, मो यासीन, उदय यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post दिसम्बर तक 5 लाख सदस्यता पूर्ण करने का लक्ष्य
Next post प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की साधारण बैठक हुई आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial