प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की साधारण बैठक हुई आयोजित ।
बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम के अध्यक्षता में पंचायत समिति की साधारण बैठक आयोजित की गई । इस दौरान बैठक का संचालन करते हुए बीपीआरओ संतोष कुमार ने जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि को बैठक में उपस्थित नहीं रहने का अनुरोध किया । बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के मुद्दों पर चर्चाएं हुई तथा आईसीडीएस पदाधिकारी से के पससं मो फिरोज ने बलतर पंचायत के वार्ड नंबर 16 एवं इमादपुर मुखिया मोअज्जम ने अपने पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए इसका निर्माण कराने का मांग किया। इस पर सिडीपिओ अनिता कुमारी ने विभाग द्वारा सर्वे का आदेश मिलने के बाद उनके द्वारा किए गए मांगो पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सिओ अमर कुमार राय ने सभी मुखिया से आपदा पोर्टल पर लाभुकों के भूल प्रविष्टि को अविलंब सुधार कराने का निर्देश दिया ताकि कोई भी प्रविष्टि त्रुटिपूर्ण न रहे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी , बीडीओ प्रियंका, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद , आरऔ रानू कुमार , जैई सदानंद सिंह , जैसी अनुज कुमार, मुखिया नियाज अहमद अंसारी, मुखिया राधाकांत घोष, मुखिया राजू दत्ता, चिकित्सा प्रभारी डॉ एम ए उस्मानी सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
