बारसोई में संयुक्त दो प्राथमिक विद्यालयों में 733 बच्चों के नामांकन, 67 बच्चे की उपस्थिति ।
Edited By :- मनोरंजन साहा……
अभिभावक ने शिक्षकों पर गुणवत्ताविहिण मध्यान भोजन कराने का लगाया आरोप।
बारसोई प्रखंड के चांदपारा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बाईस भीट्टी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय बाईस भीट्टी का हालात काफी दयनीय अवस्था में चल रहा है । सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को विद्यालय के व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर स्थानीय वार्ड सदस्य मो० मुजफ्फर राय एवं विद्यालय सचिव के पति सहित अभिभावकों ने इसकी सुधार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान दोनों संयुक्त विद्यालय में मात्र 67 बच्चे गिने गए। ज्ञात हो कि दोनों विद्यालयों में संयुक्त रूप से 733 छात्र-छात्राओं का नामांकन दर्ज है । जिसमें प्रा० वी० बाईसभीट्टी टोला में 7 बच्चे एवं प्रा० वी० बाईसभीट्टी में लगभग 60 बच्चे उपस्थित थे। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय में गुणवत्ता विहीन मध्यान भोजन देने एवं पढ़ाई लिखाई में ढील बरतने का आरोप लगाया । वहीं विद्यालय सचिव के पति ने कहा कि मध्यान भोजन में बिना विस्तृत जानकारी दीए ही उनकी पत्नी से अक्सर एमडीएम रजिस्टर में सिग्नेचर ले लिया जाता रहा है। जिससे मध्यान भोजन की स्थिति का जानकारी वरीय पदाधिकारी को नहीं लग पाती है । विदित हो कि प्रखंड के लगभग सभी स्कूलों में बच्चों का उपस्थिति मध्यान भोजन के बाद ही बनाया जाता है ताकि बाद में ज्यादा बच्चों का संख्या आईवीआर में दर्ज करवाई जा सके और मध्यान्ह भोजन में खपत ज्यादा हो सके । ग्रामीण मो० मुजफ्फर ने कहा कि सरकार बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रति आकर्षित करने एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु पूरे देश में मध्यान्ह भोजन योजना चलाती है जबकि इसके ठीक विपरीत इसका लाभ बच्चों के बजाय बिचौलियों को होती है। वार्ड सदस्य मो० मुजफ्फर में इस मध्यान्ह भोजन के बंदरबांट में साधन सेवी, मध्यान भोजन भेनडर तथा शिक्षकों के मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से इस पर उचित कार्रवाई करते हुए सुधार का मांग किया । वहीं इस संबंध में बारसोई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच उपरांत दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
