दो पक्षों में चल रहे भूमि विवाद में एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के घर में लगाई आग, प्रखंड प्रमुख लिया जानकारी
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत दहियारगंज फुलवरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों में आग लगा दी। जिसमें घर में रखें कपड़ा, बर्तन, खाने की सामग्री सहित एक बेजुबान पशु की जलकर मौत हो गई। साथ ही एक पशु जलकर घायल हो गए। जबकि जमीनी मामले को लेकर विगत वर्षों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी दरमियान दूसरे पक्ष के लोग पहुंचकर घर में आग लगा दिया। मौके पर पीड़ित परिवार रुस्तम आलम ने बताया कि घर में रखे सारा सामान आग में जलकर राख हो गया। बताया भूमि विवाद को लेकर शनिवार को मामला का निष्पादन होना था लेकिन इसी बीच उन लोगों ने मारपीट करते हुए घर में आग लगा दिया। बताया एक दिन पहले भी एक घर घर में आग लगा दिया था जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर आगलगी की घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है, जिसमें आवेदन पर नामजद अभियुक्त पर एफआईआर भी हुई है। मौके पर अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख नीलू देवी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए बताया घटना की जानकारी लिया कहा यह बहुत दुखद घटना है समाज के लिए। इसमें जो भी दोषी व्यक्ति हैं। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही बताया कि देर रात्रि आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसको लेकर आस पास के लोगों में भय बना हुआ है। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताई कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें की ग्राम पंचायत में बैठकर मामला का निष्पादन किया जाना था। लेकिन मामला निष्पादन होने से पहले ही आगजनी की घटना हो गई। जबकि आग लगने से घर में बांधे बेजुबान पशु एक गाय की आग में अकाल मृत्यु हो गई। बाकी बेजुबान पशु गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया है।
