दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपातकालीन बैठक, प्रदूषण को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला ।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते एक्युआई का स्तर लगातार 500 से ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है । सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को इसी मुद्दे पर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए कहा है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आज आपात बैठक बुलाई है । जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। आज की आपात बैठक में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और दिल्ली के मुख्य सचिव शामिल होंगे। चीफ जस्टिस एनबी रमन्ना ने कहा है कि ऐसी स्थिति में तो लगता है कि घर में भी मास्क पहनकर ही बैठना होगा । कोर्ट ने केंद्र सरकार को वायु प्रदूषण से निपटने की तरकीब निकालने को कहा है । सीजेआई रमन्ना ने सीधे सरकार से सवाल पूछा आप देख रहे हैं कि स्थिति कितनी खतरनाक है हमें घरों पर भी मास्क लगा कर बैठना पड़ेगा, आखिर आपके द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की उपसमिति ने शुक्रवार को आपात बैठक कर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार से कई सख्त निर्णय पर अमल करने के लिए कहा है।बैठक में राज्य सरकारों से कहा गया है कि वह सभी सरकारी और निजी कार्यालय में कर्मियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे वाहनों की संख्या में 30% तक कटौती करे ताकि वाहनों से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
