April 30, 2026

कपड़े की दुकान में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग,लाखों का नुकसान ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

नवीन मेहता (कदवा )

कदवा प्रखंड क्षेत्र के सोनेली बाजार सार्वजनिक ठाकुर बाड़ी मंदिर के समीप एक कपड़े की दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखो की कपड़े सहित कई सामग्री जल कर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात्री करीब 8:30 बजे की है। रोजाना की तरह कपड़ा दुकानदार नुनगरा ग्राम निवासी राकेश कुमार यादव रात्री 8 बजे अपना दुकान बंद कर घर चले गए।इसी बीच उनके दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई ,आस पास के दुकानदारों ने जब देखा कि बंद कपड़े की दुकान से आग की लपटें बाहर निकल रही है तो बाजार में अफरा तफरी मच गई।वही आसपास के दुकानदार साथियों द्वारा इसकी सूचना कपड़ा दुकानदार सहित कदवा पुलिस की दी। जब तक दुकानदार व कदवा पुलिस मौके पर पहुँचती तबतक आधे से अधिक कपड़ा जल कर राख हो गया था।वही स्थानीय बाजार के लोगों व कदवा पुलिस की सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

Previous post 11 वार्ड पार्षद सहित मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने कोढ़ा सभागार में ली शपथ ।
Next post बारसोई थाना प्रांगण में 98 लीटर शराब किया गया नष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial