May 1, 2026

महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर की गई बैठक, लिया गया आवश्यक निर्णय ।

Read Time:2 Minute, 30 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन सार्वजनिक शिव मंदिर भरीडीह के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले को लेकर दूसरा बैठक का आयोजन कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। जिसमें बैठक की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष बाबू लाल मुर्मू ने की। शिव मंदिर मेला आगामी 18 फरवरी को आयोजित किया जाना है। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मेले में लगने वाले दूकानों को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी। यह मंदिर शिव महादेव के नाम से भरीडीह तहसील में काफी विख्यात है। महाशिवरात्रि के दौरान यहाँ होने वाली महाशिवरात्रि में दूर-दराज के साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल व झारखंड सहित मनिहारी, पूर्णिया, कटिहार आदि जगहों से कांवरियों ने जल भर कर यहा जलाभिषेक को पहुचते श्रद्धालु, इस दौरान पंचायत के वर्तमान मुखिया कांतिलाल मुर्मू, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि सह मेला संचालक सदानन्द तिर्की नें कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर लगने वाले मेले की तैयारी को लेकर दूसरा बैठक किया गया। विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण माहौल में रहे इसको लेकर आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दूरदराज से भक्त निष्ठा के साथ व्रत रखकर जलाभिषेक करने पहुँचते है। श्रद्धालुओं की बाबा के दर्शन के साथ मनोकामना पूरी होती है। बैठक को सफल बनाने में अभय कुमार, पप्पू कुमार मंडल, ओमप्रकाश निर्झर, उमा महतों, प्रकाश कुमार, वार्ड सदस्य आदि ग्रामीण व मेला कमेटी के लोग उपस्थित थे।

Previous post प्रखंड मुख्यालय में नि:सहायों के बीच किया गया कंबल वितरण ।
Next post गंगा आरती व मेला भ्रमण करने पहुंचे शंभू सुमन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial