April 5, 2026

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नगर निगम का बुलडोजर चला है.

Read Time:55 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों सरकार और फुटपाथ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. अवैध कब्जा किए गए जगहों पर बुलडोजर चलवा कर उसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है. इसी के तहत आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर बुलडोजर चलाया गया. दरअसल लखनऊ नगर निगम ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाई गई दुकानों के मालिकों को नोटिस दिए गए. उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें शिफ्ट नहीं कीं, जिसके बाद नगर निगम ने ये कार्रवाई की है ।

Previous post शाहरुख को फांसी दो,झारखंड सरकार बर्खास्त करो, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Next post विद्युत के अनियमित आपूर्ति और कर्मियों के मनमानी को लेकर लोगों में आक्रोश किया प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial