विद्युत के अनियमित आपूर्ति और कर्मियों के मनमानी को लेकर लोगों में आक्रोश किया प्रदर्शन
बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति एवं लो वोल्टेज को लेकर महिला नेत्री सीमा यादव के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत के सड़कों पर रैली निकालते हुए कर्मियों पर भ्रष्टाचार और अफसरशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत के पीडब्ल्यूडी मैदान में एकत्र होकर प्रमुख सड़कों पर विद्युत विभाग के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए रैली निकाली इसके उपरांत अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में एकत्र होकर प्रदर्शन किया तथा उनके मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने की ज्ञापन एसडीओ राजेश्वरी पांडेय को सौंपा । इस दौरान मुखिया हाजीक हसन अंसारी ने आबादपुर के जेई पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया तथा चेतावनी दी कि लोगों को डराने का काम बंद करें । उन्होंने कहा बिजली के कनेक्शन ऑनलाइन होने के बाद भी छह – छह महीने उपभोक्ताओं को मीटर लगाने के लिए इंतजार करने पड़ते हैं जिससे भ्रष्टाचार बढ़ते हैं और जनता परेशान होकर दलाल के चंगुल में फंस जाते हैं । एसडीओ ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन को बिजली विभाग के वरिय पदाधिकारी को भैजा जाएगा ताकि बिजली विभाग को इनके मांग पर आवश्यक निर्देश प्राप्त हो सके । इस अवसर पर सोनू यादव, शिव कुमार यादव, उदय यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष मो० मोअज्जम, एम आर हक, शाह फैसल, जिला परिषद मो० गुलजार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
