उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजित
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वर्ग एक से वर्ग आठ तक के वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक देकर सम्मानित किया गया। वर्ग एक से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं जो प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं,उन्हें कॉपी,कलम देकर सम्मानित किया गया। प्रगति पत्रक वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। अभिभावकों के उपस्थिति में बच्चें का रिजल्ट को जारी किया जाता है। जिससे छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों का भी मनोबल ऊंचा होता है। शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन करने से शिक्षक और अभिभावक के बीच संबंध और भी बेहतर होता है।प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि जब से मैं इस विद्यालय में योगदान की हूं, तब से लेकर आज तक विद्यालय के सर्वांगीण विकास करने के प्रति सजग और सचेत रहती हूं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एकरूपता के साथ पठन-पाठन करने के साथ-साथ अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाती हूं। बच्चों से बेहद प्यार करती हूं और इनके बेहतर भविष्य संवारने के लिए प्रयत्नशील करती हूं और आगे भी करूंगी। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि विद्यालय के वर्ग 1 से 8 तक के 430 छात्र-छात्राओं उत्तीर्ण हुए हैं।जिसमें वर्ग एक में 31, वर्ग 2 में 89, वर्ग 3 में 80, वर्ग 4 में 58, वर्ग 5 में 54,वर्ग 6 में 53, वर्ग 7 में 36, वर्ग 8 में 19 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी करते हुए प्रगति पत्रक वितरण किया गया। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि वर्ग 8 में उत्तीर्ण 19 छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक परित्याग प्रमाण पत्र देकर विद्यालय से विदायी दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद आदिल,शिक्षा सेवक अब्दुल रकीब, मनोज कुमार रविदास, रसोईया गुंजा देवी, समिजा खातून सहित दर्जनों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
