मंडल रेल कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण मारचेंट मिटिंग का आयोजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में आज मंडल रेल कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण मारचेंट मिटिंग का आयोजन किया गया।इस बैठक में कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोडिंग/अनलोडिंग कार्य से संबंधित व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक रखा गया। रेल प्रशासन द्वारा इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।विशेष रूप से लोडिंग एवं अनलोडिंग मैनेजमेंट को बेहतर बनाने, रेक मूवमेंट में सुधार, तथा स्टेशन परिसरों में सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त RMP एवं PKI स्टेशनों पर गुड्स शेड से संबंधित कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में यह भी बताया गया कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं रेल सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए रेलवे द्वारा निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण जैसे Sr. DCM, Sr. DOM, Sr. DEN/C, CPM सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।रेल प्रशासन ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुविधाओं एवं व्यापारिक कार्यों को सुगम बनाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
