April 4, 2026

इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

Read Time:4 Minute, 20 Second

डंडखोरा प्रखंड के भेलाई गांव स्थित साइंस जॉन 2.0 के संस्थापक ने मैडल देकर किया सम्मानित ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड के भेलाई गांव स्थित साइंस जॉन 2.0 के संस्थापक शानू सर के द्वारा आयोजन किया गया। साइंस जॉन 2.0 भेलाई, डंडखोरा के तत्वधान में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के अध्यक्षता शानू सर ने किया। साइंस जॉन 2.0 के संस्थापक सह निदेशक शानू सर ने बताया कि इंटरमीडिएट साइंस विषय में कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत उत्तीर्ण ही नहीं हुए हैं, बल्कि अव्वल नंबर से उत्तीर्ण हुये हैं। सभी छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र से है।शत प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुये है। जिसमें 36 छात्र-छात्रा शामिल है। नीतीश कुमार 421, निखिल कुमार 406, कीर्ति कुमारी 393, अमन कुमार 386, साक्षी कुमारी 376, बादल कुमारी 376, अनीशा कुमार 375, तुलसी कुमारी 374, मोहम्मद साहिल 368,तैयबा खातून 367,अलका कुमारी 363, सौरभ कुमार बिंद 363, जितेंद्र कुमार महतो 363, प्रेम कुमार गुप्ता 356, प्रेरणा कुमारी 353, तृषा कुमारी 352,अविका कुमारी 349, राजकुमार शर्मा 349, निखिल कुमार वर्मा 347,मोहम्मद महफूज आलम 341,करण कुमार निराला 339, हरप्रीत कुमार 338, मनीषा कुमारी 334, सुभाष कुमार शर्मा 330, राजीव कुमार 326, मोहम्मद निसार 325, रमेश कुमार महतो 324, मोहम्मद मुशर्रफ 320, नसीम अख्तर 319,मोहन कुमार उरांव 319, विभा कुमारी 312, शिवम कुमार 311, रेशम कुमारी 305, रोहित कुमार 301, हिमांशु कुमार 300, श्रुति कुमारी 300 अंक प्राप्त किये है।शानू सर ने कहा कि सभी छात्राएं साइंस के क्षेत्र में काफी मेधावी है। इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में अव्वल अंक से उत्तीर्ण करने से सभी छात्र-छात्राओं ने अपने परिवार, समाज के साथ-साथ साइंस जॉन 2.0 का गौरव बढ़ाया है। इन सभी बच्चों पर हम सभी को नाज है।इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आयोजित छात्र सम्मान समारोह में साइंस जॉन 2.0 के संस्थापक शानू सर ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कोचिंग के सर्वश्रेष्ठ अंक से प्राप्त नीतीश कुमार को मेडल के साथ-साथ शिल्ड भी प्रदान किया। सभी छात्र-छात्राओं ने मेडल प्राप्त कर खुशी जाहिर किया।इस अवसर पर सीडब्लूसी के नि-वर्तमान सदस्य सह सीनियर अधिवक्ता सह समाज सेवी प्रवीण कुमार झा ने सम्मान समारोह में भाग लेकर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए मनोबल बढ़ाया। मेडल पहनकर शुभकामनाएं दिया।

Previous post कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ फोड़ पर मामला दर्ज।
Next post बेमौसम बारिश से फसल क्षति पर विधायक ने जताई चिंता, मुआवजे की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial