April 4, 2026

बिहार में व्याप्त शैक्षणिक संकट एवं शिक्षा जगत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य स्तरीय आंदोलन करेगा अभाविप:- डाॅ सुग्रीव कुमार

Read Time:4 Minute, 4 Second

गया से आशिष कुमार

अभाविप गयाजी के स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद बिहार के प्रान्त संगठन मंत्री डॉ सुग्रीव कुमार ने कहा कि बिहार के लगभग हर एक विश्वविद्यालयों में भष्टाचार व शैक्षणिक संकट चरम सीमा पर है बिहार कि उच्च शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा पूरी तरह चौपट होती जा रही है, मगध विश्वविद्यालय जैसे गौरवशाली विश्वविद्यालय में संवैधानिक पद पर बैठे कुलपति छात्र-छात्राओ के पैसे लूटने का काम करते है उसी समय बिहार कि वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था उजागर हो जाता है, आज मगध विश्वविद्यालय में ही नही – बिहार के लगभग विश्वविद्यालयों में भष्टाचारीयों का बोल बाला हो गया है जिसका सामना छात्रो को करना पड रहा है। वही बात करे तो बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में सत्र बिल्कुल अनियमित है जिससे छात्र-छात्राओ को रोजगार पाने में एवं आगे कि पढ़ाई करने में काफी समस्या हो रहा है साथ ही साथ छात्र बेरोजगार होते जा रहे है। बिहार के छात्र-छात्राओ के भविष्य को देखते हुए अभाविप चलो पटना हक कि लडाई लडने को आंदोलन कि तैयारी कर रहें है।हम सभी जल्द ही पटना में एक बडा आन्दोलन छात्र-छात्राओ को न्याय दिलाने के लिए करेगे जिसमे लाखो लाख छात्र-छात्राएं शामिल होगे और प्रत्यक्ष अपने हक की लड़ाई में शामिल होने।वही अभाविप के जिला संयोजक प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि आज कि बैठक में हम सभी ने छात्र-छात्राओ को हो रहे मगध विश्वविद्यालय में समस्याओ पर चर्चा कि और चल रहे आंदोलन को और तेज करने कि रणनीति तैयार कि गई है आज मगध विश्वविद्यालय मे बस छात्र-छात्राओ को ठगा जा रहा है विश्वविद्यालय को सभी प्रभारी पदाधिकारीयों ने बर्बाद कर दिया है फिर भी कुलाधिपति चुप है और सरकार ना सुन रही,ना बोल रही एवं ना ही देख रही छात्र-छात्राओ कि समस्या को। अब हम सभी जिला एवं विश्वविद्यालय से आगे बढ कर इस लड़ाई को बिहार के राजधानी में लडेगे। इस बैठक में बिहार प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार, विभाग प्रमुख अविनाश कुमार, जिला प्रमुख राकेश कुमार,मगध विश्वविद्यालय संयोजक सूरज सिंह,जिला संयोजक प्रवीण कुमार,महानगर मंत्री राजीव रंजन कुमार,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुबोध पाठक, प्रिया सिंह,प्रशान्त कुमार,अजित कुमार,नगर मंत्री बोधगया अमन कुमार,राहुल सिंह,प्रियंका यादव,भारती कुमारी,शशि भूषण कुमार,आदित्य कुमार,साजन कुमार,हर्ष कुमार,अभिषेक कुमार,आयुष कुमार,सचिन कुमार,आशीष पाठक,धीरज कुमार,रौशन कुमार,सौरभ कुमार एवं मैक्स अवस्थी इत्यादि मौजूद थे।

Previous post विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम सह पौधा रोपण का किया गया आयोजन
Next post अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर इकाई द्वारा किया वृक्षारोपण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial