April 4, 2026

पीसीसी सड़क के शुभारंभ से ग्रामीणों में खुशी का माहौल।

Read Time:3 Minute, 11 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के कवैया गाँव स्थित षष्टम वित्त आयोग की मद से पंचायत समिति योजना के तहत वार्ड सख्या तीन गांव में 6 लाख 56 हजार सात सौ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काटकर शुभारंभ कला संस्कृति मंच के संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर, भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा के महामंत्री प्रशांत झा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाज सेवी गौतम कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि विनोद कुमार मंडल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस सड़क का निर्माण प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, उप प्रमुख रीना देवी द्वारा लिया गया प्रस्ताव पर कालसर पंचायत वार्ड तीन में दिगंबर के मुर्गी फार्म से भागवत मंडल के खेत तक सड़क का पक्कीकरण कार्य होगा। उक्त सड़क का शुभ शुरुआत कला संस्कृति मंच के संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर, भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा कराया गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने अभिभावक तुल्य के हाथों से सड़क का शुभारंभ कराकर समाज में एक नया संदेश देने का प्रयास की है। उन्होंने कहा कि बड़े और बुजुर्गों को सम्मान देने से समाज में सद्भावना बनी रहेगी। समाज है तभी प्रतिनिधि हैं। एक अच्छे प्रतिनिधि की पहचान संस्कार से होती है। मैं पहले क्षेत्र की बेटा तब प्रतिनिधि। एक बेटा का कर्तव्य होता है परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना। कहा कि प्रखंड में विकास की कार्य तेजी से हों रही है। यह सड़क अति आवश्यक है। दो प्रखंड को जोड़ने वाली है जो हसनगंज और पूर्णिया जिले के प्रखंड को जोड़ती है। लगातार यहां के लोगों को आवाजाही में समस्या होती थी। खास करके बरसात के दिनों में समस्या होता था। जो इस सड़क पर लोग गिरकर चोटिल हो जाते थे। अब सड़क के निर्माण हो जाने से लोगों को काफी निजात मिलेगा। वही यह सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ होने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस अवसर पर राजेश कुमार, सुजीत कुमार आदि थे।

Previous post मोदी सरकार में समाज के हर तबका जुड़ा विकास की मुख्यधारा से— प्रदेश उपाध्यक्ष
Next post रेल में निजीकरण एवं नई पेंशन नीति है अभिशाप — मुनीन्द्र सैकिया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial