April 5, 2026

भारत:-आर्मी चीफ जनरल M M NARWNE ने संभाला चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का पद ।

Read Time:2 Minute, 12 Second

आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने “चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी” के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर हादसे में बीते 8 दिसंबर को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली था। तीनों सेनाओं के प्रमुखों में से जनरल के सबसे वरिष्ठ होने के चलते उन्हें कमेटी के अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। सीडीएस पद के गठन से पहले आमतौर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों में से सबसे वरिष्ठ को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का पदभार सौंपा जाता था। सरकार जल्द ही अगले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष सीडीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी, और शीर्ष पद के लिए दौड़ में सबसे आगे सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे है । सरकार यह कदम तब उठा रही है जब कई सेवानिवृत्त सैन्य कमांडरों का कहना है कि जनरल को इस पद पर नियुक्ति करना सही कदम होगा क्योंकि वह अगले 5 महीने के अंदर सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस मामले में सरकार सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ कमांडरों की एक समिति बनाएगी जिसमें तीनों सेनाओं से अगले दो-तीन दिनों के अंदर मिलने वाले अनुशंसा के आधार पर समिति को अंतिम रूप दिया जाएगा। और फिर उसे मंजूरी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेजा जाएगा। रक्षा मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद नामों पर विचार के लिए उन्हें कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास भेजा जाएगा। जो भारत के अगले सीडीएस के नाम पर अंतिम निर्णय लेगी ।

Previous post बिहार के सीतामढ़ी में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में एक के बाद एक 15 ब्लास्ट ।
Next post ओमीक्रोन पर गूगल का अलर्ट, covid19 टिका नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों की जाएगी नौकरी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial