ओमीक्रोन पर गूगल का अलर्ट, covid19 टिका नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों की जाएगी नौकरी ।
अमेरिकी कंपनी गूगल ने ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए अल्टीमेटम दिया है ।कंपनी ने कहा है जिन कर्मचारियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वह तुरंत लगवा ले वरना उनकी सैलरी काटी जा सकती है या नौकरी से भी हाथ धो सकते हैं। गूगल ने कर्मचारियों को अपने वैक्सीनेशन का स्टेटस और मेडिकल या धार्मिक छूट से जुड़े डाक्यूमेंट्स जमा करने के लिए 3 दिसंबर तक का समय दिया था। कंपनी ने अब वैक्सीन लगवाने की डेड लाइन बढ़ाकर 18 जनवरी कर दी है। गूगल ने कहा है कि अगर कोई भी कर्मचारी अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अपलोड नहीं करता है तो उनसे कांटेक्ट करना शुरू करेगा। उसके बाद उन्हें 18 जनवरी तक वैक्सीन लगाने का समय देगा। दिए गए मोहलत के अंदर अगर वह कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगाता है तो उसे अगले 30 दिन के लिए पेड़ एडमिनिस्ट्रेटिव लीव पर रखा जाएगा। उसके बाद छः महीने तक अनपेड पर्सनल लीव पर रखा जाएगा। दोनों प्रकार की छुट्टियों के बाद भी वैक्सीन नहीं लगवाने पर उस कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी जाएगी या उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस ने मरने वालों की संख्या मंगलवार को आठ लाख से ज्यादा हो गई और नए ओमीक्रोन वेरिएंट का भी खतरा मंडरा रहा है। जिसे देखते हुए ही गूगल ने यह कदम उठाया है।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
