टायर बदल रहे ट्रेक्टर को ओटो ने मारी ठोकर एक का मौत सात घायल

बारसोई प्रखंड के SH98 मुख्य सड़क पर स्थित चिकनी टोला चौक के समीप खड़े ट्रैक्टर को सवारी से भडी ओटो ने मारी टक्कर जिससे आठ लोग घायल हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर सड़क पर खड़ी थी जिसका टायर बदलने का काम ड्राइवर कर रही था और ऑटो सवारी लेकर बारसोई स्टेशन से आबादपुर की ओर जा रही था। ऑटो तेजी से जाकर खड़े ट्रैक्टर को ठोक देती है। टक्कर इतना जोरदार था कि ओटो कर्लभट्ट के रैलिंग पर चढ़ गया । मौका देख ओटो ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर अविलंब प्रशासन एवं अस्पताल का एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को इलाज हेतु अस्पताल लाया । अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हेड इंजरी के वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी पहचान हाट बलरामपुर निवासी आनंद मोहन साह 55 के रूप में हुई है। तथा ऑटो में सवार एक 4 माह के बच्चे के साथ 7 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें 2 लोगों की हालत गंभीर है जिसे अभिलंब बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्य बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर किया जाना है । घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर विधायक महबूब आलम अनुमंडल अस्पताल बार से पहुंचे जहां पीड़ितों का हालचाल जाना एवं अविलंब जिलाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल बारसोई में नई एंबुलेंस मुहैया कराने की मांग की । क्योंकि एंबुलेंस के अभाव में अब तक पांच पीड़ितों को रेफर नहीं किया जा पाया है कटिहार भेजने हेतु अन्य पीएचसी से एंबुलेंस मगांया जा रहा है । पीड़ितों की पहचान मुसलेहा खातुन 35, यास्मीन 28, जीसन 4 माह, कल्पना चौधरी 40, नाजमिन खातुन 25, सिपत खातुन 40, शबनम खातुन 35, हेनाउर मिस्त्री 55 के रूप में हुई है ।
