April 4, 2026

बलिया बिलोन पुलिस ने देशी कट्टा के साथ चार बदमाशों को किया गिरफतार भेजा जेल

Read Time:2 Minute, 1 Second

सालमारी बलिया बेलौन पुलिस ने गस्ती के दौरान मीनापुर फुटानी चौक के पास से मंगलवार के शाम में एक देशी कट्टा के साथ बाइक सवार चार बदमाशों को खदेर कर पकड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया की गस्ती की गाड़ी को देख कर बाइक सवार अपराधी भागने का प्रयास करने पर शस्त्र बल के जवानों ने खदेर कर चारों को पकड़ लिया. पुछताछ करने पर अपना नाम फुलो आलम 27 वर्ष ,जाकीर हुसैन 25 वर्ष शरीफगंज ,सहायक थाना कटिहार का रहने वाला है, वहीं नीतीश कुमार यादव 19 वर्ष ,राहुल कुमार 21 वर्ष ओटी पारा ,सहायक थाना कटिहार का रहने वाला है. दो बाइक में सवार चारों कटिहार जाने के लिए सालमारी की ओर से जा रहे थे की मीनापुर के पास पकडा गया. एक देशी कट्टा के साथ दो बाइक एंव चार मोबाइल को जप्त किया गया है. उन्होंने बताया की गस्ती की गाड़ी को देख कर भागने का प्रयास करने पर संदेह हो गया था. इतनी तेजी से भागने लगा की बाइक का क्लच वायर टुट गया. यह लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. घटना को अंजाम देता इस से पहले पकड़ा गया. उक्त आरोपियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर ली गयी है. अग्रिम कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार भेजा गया. न्यायालय से जेल भेजा जायेगा.

सालमारी से जयदेव यादव

Previous post हसनगंज प्रखंड में राजद का सदस्यता अभियान समाप्त,12 जून को दिया जाएगा सभी क्रियाशील सदस्यों को प्रशिक्षण।
Next post कदवा सीओ रवि शंकर सिन्हा ने शेखपुरा पंचायत में योजनाओं का किया जांच किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial