भारत स्काउट गाइड ने धुमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
प्रवीण कुमार (कटिहार)
77वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षा विभाग कटिहार के तत्वाधान में भारत स्काउट गाइड द्वारा इस्लामिया स्कूल परिसर में झंडोत्तोलन का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि भूतपूर्व मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं प्रेम शंकर झा डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता अभियान कटिहार एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।स्काउट -गाइड कटिहार के बच्चों के तरफ से विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण ,एवं झांकी प्रस्तुत किया गया। इसके तत्पश्चात स्काउट गाइड के बच्चों की तरफ से टाउन हॉल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जिला मुख्यालय दल के बच्चों को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव राकेश रोशन ,जिला संगठन आयुक्त काशी प्रसाद चौहान ,प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शिक्षिका संगीता सिंह ,अर्चना राय ,बिहार राज्य प्रतिनिधि आशीष कुमार, रोवर लीडर राजेश कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर रामबाबू, गाइड कैप्टन प्रिया कुमारी, रोहित कुमार, संजय सिंह एवं अन्य सदस्यों का योगदान रहा। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नदीम अहमद खान ने किया।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
