26 वर्षीय विवाहिता की हत्या की सनसनीखेज मामला ,पुलिस जांच में जुटी
Reporting by जयदेव यादव । सालमारी
कटिहार जिले के तेघड़ा पंचायत अंतर्गत समधा गांव में एक विवाहित महिला को बुधवार की देर रात्रि पीट-पीटकर हत्या कर फांसी में चढ़ाएं जाने का आरोप पती कर लगा है । जानकारी अनुसार मृतिका संजीदा खातून उम्र 26 वर्ष उनके पिता के द्वारा सालमारी ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । पिता के कथनानुसार 10 वर्ष पूर्व वो अपनी बेटी संजीदा खातून का निकाह मोहम्मद सद्दाम पिता मो तंजील के साथ कराए थे । निकाह के बाद 3 बच्चे भी हैं । बुधवार की देर रात्रि दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होने के बाद मेरा दामाद अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर जबरदस्ती फांसी पर लटका दिया। घटना की सूचना आज सुबह मिलने के बाद हम लोग वहां पहुंचे। हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां से सभी फरार थे । उसके बाद सालमारी ओपी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष विजय कुमार यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगी ।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
