Covid19 के द्वितीय डोज को शत प्रतिशत पूरा करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक ।
बारसोई एसडिएच स्थित एनएम सभा भवन में शुक्रवार की दोपहर कोविड-19 के द्वितीय डोज को शत-प्रतिशत पूरा करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सक एवं कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक का उद्देश्य प्रथम रोज की उपलब्धि 75 प्रतिशत से अधिक है जबकि द्वितीय डोज 24 प्रतिशत के आसपास है। इसको लेकर प्राथमिक चिकित्सा प्रभारी प्रिया रानी ने द्वितीय डोज में लाभार्थियों को वैक्सीन दिलाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी जिसमें आशा, एनएम एवं आईसिडिएस कर्मियों के सहयोग की अपील की है । बैठक के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आशा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत सभी जीविका दीदी आशा कर्मी सेविका सहायिका को घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने को कहा गया है । इसको लेकर प्रखंड स्तर से हर एक पंचायत के नोडल पदाधिकारी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है । जो प्रतिदिन अपने क्षेत्र में किए गए कार्य की समीक्षा करेंगे । इस अवसर पर डॉक्टर विनीत विमल, डॉक्टर आरिफ रफीकी, मंगलमय भंडारी, परिवार कल्याण कार्यकर्ता प्रेम राय, रवि कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक उमर फारुख, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
