April 4, 2026

कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ फोड़ पर मामला दर्ज।

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ और ऑन-ड्यूटी चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का मामले में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीगण ने थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 मार्च को लगभग दोपहर 2:30 बजे कुरसेला पुलिस द्वारा एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति सिकंदर मिस्त्री 65 वर्ष, को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मिराजुल इस्लाम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि करीब 3 बजे मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। आरोप है कि मृतक के पोते छोटू कुमार 20 वर्ष सहित अन्य लोगों ने चिकित्सक के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया तथा अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। वही इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है अभिलंब कार्रवाई की जाएगी।

Previous post कुर्सेला में दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
Next post इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial