April 9, 2026

छठ पर्व को लेकर घाटों के निरीक्षण में निटले निगम प्रशासन

Read Time:3 Minute, 14 Second

आशीष कुमार

गया। चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरु हो गया। वहीं छठ पर्व को लेकर गया नगर निगम भी काफी चुस्त-दुरुस्त दिख रहा है।यही कारण है कि सोमवार की सुबह गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार ने स्वयं सम्बंधित अधिकारियों व पार्षदों के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।चिन्हित 24 घाटों की साफ-सफाई जेसीबी एवं मजदूर लगाकर किया जा रहा है। इसके अलावा घाटों व सड़को पर प्रकाश की व्यवस्था नगर निगम की ओर से कराई जा रही है।इस दौरान मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त ने शहर के सूर्यकुंड, देवघाट, ब्राह्मणीघाट,  पितामहेश्वर, सीढियाघाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फल्गु देव घाट पर नाला का पानी बहता देख डिप्टी मेयर संबंधित को कहा कि नाला पानी को बंद करें, ऑन स्पॉट जेसीबी से बह रहे नाला को पानी को बंद कराया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त ने साथ में उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को छठ घाटों पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पर्व आम जनमानस की आस्था का प्रतीक पर्व है, अतः साफ-सफाई की व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। ताकि लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे। उन्होंने विभिन्न छठ घाटों पर साफ़-सफाई के अतिरिक्त छठ व्रतियों के कपड़े बदलने के लिए भी चेंजिंग रूम की व्यवस्था, घाटों पर कालीन की व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं बता दें कि इसबार घाटों को सजाने में गया नगर निगम पूरी तरह गंभीर है। स्थानीय समितियां व कमिटी के बिना सहयोग लिए हुए घाटों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कराने में जुटा हुआ है। मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार, दीपक चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार उर्फ बुलबुल साव सहित अन्य उपस्थित थे।

Previous post वट लाओ बौद्ध मठ में ‘हाइयर ऑडियंस’ समारोह का आयोजन
Next post साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वयक बैठक का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial