April 6, 2026

कटावरोधी कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का मुख्य अभियंता ने लिया जायजा।

Read Time:3 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र पर मंडराते कटाव की संकट के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,जल संसाधन मंत्री संजय झा ने संयुक्तरूप से बाघमारा घाट का दौराकर कटाव व बाढ़ से बचाव के कार्य का निर्देश दिया थे। जनप्रतिनिधियों के निर्देश के आलोक मे विभागीय उच्च तकनीकी दल ने भी मनिहरी गांधीटोला से बाघमारा घाट तक बाढ़ कटावरोधी कार्य को गंभीरता से लेते हुए कार्य आरंभ कराये।मानसून से पहले 15 जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।तकरीबन दो किलोमीटर तक गांधीटोला से बाघमाराघाट तक कम समय मे काम पूरा कराना विभागीय अभियंताओं एवं संवेदकों के सामने चुनौती है। इसके तहत नदी की भटकी हुई धारा को पुनः उसके स्वाभाविक प्रवाह मार्ग मे पुनर्स्थापित किये जाने को लेकर नदी मार्ग मे जगह जगह 900 मीटर बैंडाल बनाने का काम पूरा करा लिया गया है। प्रोजेक्ट हेड पंकज सान्याल ने बताया कि एक नंबर विच गोल्डन वर्क 80% दो नंबर बीच गोल्डन वर्क 50% 3 नंबर विच बोल्डर वर्क 30% पूरा हो गया है। जानकारी दी कि पत्थड़ आपर्ति की मार्ग मे आ रही बाधाओं को वरीय प्रशासनिक अधिकारी के स्तर से दूर करा दिये गये हैं।अब पत्थड़ प्रचूर मात्रा मे प्राप्त होने लगा है। जानकारी दी कि एक नंबर में 4 मीटर 200 ऊंचा, 3 मीटर ऊंचा, दो नंबर में 2 मीटर 400 हाइट लेयर हुआ है। टोवाल का काम भी कंप्लीट हो गया है। बोल्डर 65 प्रतिशत आ चुका है। एक से दो नंबर रिच तक पूरा टोवाल का काम 3 लेयर कंप्लीट हो चुका है। काढ़ागोला और कटिहार स्टॉक प्वाइंट से भी बोल्डर आपूर्ति आ रही है। कटाव से रोकने के लिए किनारे पर बोल्डर बिछाने का काम भी तीन से चार स्तर तक पहुंच गया है। मुख्य अभियंता ने कार्यस्थल पर मौजूद संवेदकों को आवश्यक निर्देश दिये।इस मौके पर पंकज सान्याल ,सिकंदर मंडल,जेई रामदुलार महतो, गांधी टोला कटाव स्थल पर जेइ प्रमोद कुमार, बीरेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे।

Previous post एनएचएआई स्थानीय सड़क मार्ग सुविधाओं को लेकर असंवेदनशील– समरेंद्र कुणाल
Next post चाकू मारकर अधेड़ को किया घायल किया, इलाज के दौरान मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial