एनएचएआई स्थानीय सड़क मार्ग सुविधाओं को लेकर असंवेदनशील– समरेंद्र कुणाल
उमर मुर्शीद (कटिहार)
रोजितपुर फोर लेन सीएच नम्बर 22735 में अंडर पास को लेकर दर्जनों पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित बैठक में मुख्यरूप से शामिल राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि एनएचएआई स्थानीय सड़क मार्ग सुविधाओं को लेकर असंवेदनशील है,बैठक के पश्चात फोर लेन पुल एवं सर्विस रोड का जायजा लिया।इस अवसर पर श्री कुणाल ने बताया कि एनएच 81 से दक्षिण दिशा कि ओर जाने वाली मुख्य सड़क लाखों की आबादी का मुख्य मार्ग है।डेहरिया सिरनिया पूरब एवं पश्चिमी सिरनिया पंचायत सहित हफला गोलाघाट होते कुरेठा प्राणपुर मनसाही मनिहारी तक ग्रामीण सड़कों को जोड़ता है लाखों लोगों का हर दिन का आवागमन होता है।मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्कूल सभी इसी सड़क मार्ग पर स्थित है,बावजूद फोर लेन निर्माण में इस संवेदनशील मामले को नजर अंदाज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।श्री कुणाल ने कहा कि सर्विस रोड लगभग तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने को मजबूर करेगा। फोर लेन के ऊपर से क्रॉसिंग स्कूली बच्चे किसान मजदूर वृद्ध लोग रोजिरोजगार करने वालों के लिए खतरनाक है एंबुलेंस सेवा के लिए दूरी के साथ फोर लेन क्रॉसिंग खतरनाक है।राजद प्रदेश महासचिव श्री कुणाल ने बताया कि सवाल को लेकर सांसद एवं स्थानीय जनप्रतिधियों ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावे एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कर आग्रह किया है कि अविलम्ब अंडर पास बनाया जाए।फिर भी एनएचएआई मामले की गंभीरता को संज्ञान में नहीं ले रही है,उन्होने कहा कि एनएचएआई डीबीएल कंपनी के अधिकारी मामले को गंभीरता से ले और सुधार करे अन्यथा इलाके के लोग सड़क पर उतरेंगे। इस अवसर पर कटिहार सदर प्रखंड उप प्रमुख अनवर अंसार मुखिया बबलू सिंह एवं सरपंच मो मुजफ्फर हसनैन ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 जून को स्थानीय ग्रामीणों का रोजीतपुर में जन आंदोलन के लिए जनसभा का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर राजद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह मो महबूब आलम वार्ड सदस्य मो कमाल अब्दुल सलाम पप्पू यादव मो मुन्ना वार्ड सदस्य मो शमशेर मो जुबैर भोला मंडल मो धन्नू चंद्रशेखर फकरू रिंकू मो जाकिर मो सोहेल डॉ ताहिर गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद थें।
