कोरोना मुक्त होकर काम पर लौटे सीएम नीतीश कुमार ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम पर लौट आए हैं, कोरोनावायरस होने के कारण व विभागीय कार्यों से दूर थे । कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब एक बार फिर उन्होंने वापसी करते हुए गुरुवार को समीक्षा बैठक करने पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा की इस मौके पर उसके साथ बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जनवरी को संक्रमित हो गए थे, उसके बाद वह आइसोलेशन में रहे। 19 जनवरी को मुख्यमंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई और उसके बाद कर्पूरी जयंती के मौके पर सीएम नीतीश कुमार पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी उन्होंने सीएम आवास में ही श्रद्धांजलि दी थी। गणतंत्र दिवस पर वह पहली बार अपने आवास से बाहर आए और अब पहली बार समीक्षा बैठक में नजर आए।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
