April 5, 2026

कॉलेज से किडनैप कर छात्रा से किया गैंगरेप, दर्ज नहीं हुई है, FIR एसएचओ सस्पेंड ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

राजस्थान के भरतपुर में एक लड़की को पहले कॉलेज के गेट से किडनैप किया गया फिर जंगल में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब पीड़ित थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची तो उचचेन थाना प्रभारी श्रवन पाठक ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता एसपी देवेंद्र बिश्नोई के पास पहुंची और पूरे घटना के बारे में बताया। इस पर एक्शन लेते हुए एसपी ने शुक्रवार देर रात उचचैन थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया । जानकारी अनुसार भरतपुर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा को कॉलेज के गेट के बाहर ही गांव के दो युवकों द्वारा पकड़कर बाइक से ले जाकर जंगल में दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज करने थाना पहुंची तो पुलिस ने उसके साथ शिकायत न लिखकर डांट कर उल्टे भगा दिया । मामले में जांच उप जिला अधीक्षक को सौंपी गई है।

Previous post घाटमपुर में हुई बवाल पुलिस टीम पर हमला।
Next post पूर्णिया में नूडल्स फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial