पूर्णिया में नूडल्स फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर।
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित सीजी फूड्स नूडल्स फैक्ट्री में देर रात करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज हेतु पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रात की शिफ्ट में मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे तभी मोटर का पानी ओवरफ्लो हो गया ।वह लोग जब उधर गए, तो एक बिजली का तार गिरा हुआ था । जिसकी चपेट में तीनों मजदूर आ गए। जिसमें से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही करंट लगने से मौत होगी। वहीं अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए । इस घटना पर अन्य मजदूरों ने कहा कि कंपनी के लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है । कंपनी के एचआर का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है ।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
