एक नेक सज्जन व्यक्ति की मौत, मुखिया प्रतिनिधि ने दी आर्थिक सहायता
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत इटवा संथाली गांव में बुधवार को एक गरीब मजदूर एवं नेक सज्जन व्यक्ति की बीमारी से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार तल्लू हंसदा (45 वर्ष) मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि उन्हें उच्च रक्तचाप (बीपी) बढ़ने के कारण पैरालिसिस की शिकायत हो गई थी। परिजनों द्वारा उनका इलाज कराया गया, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। मृतक के परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों को जल्द ही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत सरकारी सहायता दिलाई जाएगी, साथ ही परिवारिक लाभ योजना का भी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। बताया गया कि मृतक की चार पुत्रियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि तीन पुत्रियां अभी छोटी हैं। मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तल्लू हंसदा एक मेहनती और नेक स्वभाव के व्यक्ति थे, जो अपने व्यवहार के कारण पूरे गांव में सम्मानित थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।
More Stories
ढेरुआ के बाद कालसर पंचायत में कालाजार उन्मूलन दवाई छिड़काव कार्य हुई तेज
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड को कालाजार रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौके...
जनता की हर समस्या का हो समाधान यही प्राथमिकता: तारिक अनवर-आजमनगर के कई पंचायतों में हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने मंगलवार को आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस...
जोगबनी रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण-यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर जोर
प्रवीण कुमार (कटिहार) पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
कटिहार जिले के कदवा पंचायत स्थित वृन्दावाडी़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजित
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक...
नशे में हंगामा कर रहे 9 गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न चौक-चौराहों एवं गांवों से...
