शिशिया ग्राम में बिहुला पूजा श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बिषहरिया पंचायत के शिशिया गांव में बिहुला बिषहरी की पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। जैसा की नाम से प्रतित होता है बिषहरिया बिष को हरने वाला सार्वजनिक बिहुला बिषहरी स्थान जो की शिशिया गांव में मौजूद हैं। इस पंचायत के अलावे आसपास के श्रद्धालुओं व भक्तों की ऐसी मान्यता है कि सर्प काटे हुए व्यक्तियों को इस स्थान पर ले जाने से और यहां पूजा अर्चना करने के बाद भक्त के द्वारा उसे बिषमुक्त किया जाता है। इसी आस्था और विश्वास के साथ ग्रामीणों के द्वारा यहां पर धूमधाम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया गया।पूजा कमेटी के अध्यक्ष राज किशोर सिंह, कोषा अध्यक्ष पंकज सिंह ,सचिव रमेश सिंह ,भगत सिकंदर सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से पूजा संपन्न कराई गई। वही मुख्य अतिथि के रूप में गांव के समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह जी मौजूद थे। पूजा के दौरान यहां पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया था जो की गुरुवार से आरंभ होकर शनिवार को बिहुला बीषहरी प्रतिमा को विसजर्न के साथ संपन्न हो गया। पूजा के दौरान पंडाल पर डलिया चढ़ाने वाले श्रद्धालु की अच्छी खासी भीड़ भी देखी गई। वही बिहुला विषहरी के घर बाला लखेंद्र की बारात पहुंची। इस पूजा में भक्तों के द्वारा बिहुला और बिषहरी का लोकगीत भी गाया गया। माता बिहुला विषहरी की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया था माता बिहुला के समीप भक्त अपने मंत्र का भी उच्चारण कर रहे थे। पारंपरिक तरीके से पूजा का शुभारंभ गुरुवार के साथ शनिवार को माता बिहुला विषहरी की जय जय कार के साथ उनकी प्रतिमा का विसर्जन कर संपन्न हो गया।
More Stories
एक नेक सज्जन व्यक्ति की मौत, मुखिया प्रतिनिधि ने दी आर्थिक सहायता
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत इटवा संथाली गांव में बुधवार को एक गरीब मजदूर एवं नेक सज्जन व्यक्ति...
ढेरुआ के बाद कालसर पंचायत में कालाजार उन्मूलन दवाई छिड़काव कार्य हुई तेज
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड को कालाजार रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौके...
जनता की हर समस्या का हो समाधान यही प्राथमिकता: तारिक अनवर-आजमनगर के कई पंचायतों में हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने मंगलवार को आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस...
जोगबनी रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण-यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर जोर
प्रवीण कुमार (कटिहार) पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
कटिहार जिले के कदवा पंचायत स्थित वृन्दावाडी़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजित
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक...
